अरूजा आफताब ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2022

लॉस एंजिलिस। अमेरिका में रहने वाली पाकिस्तानी गायिका अरूजा आफताब को उनके गाने ‘मोहब्बत’ के लिए प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन श्रेणी में दिया गया है। ‘रिकॉर्डिंग एकेडमी’ ने इंस्टाग्राम के अपने आधिकारिक पेज पर लिखा है कि 37 वर्षीय गायिका-संगीतकार ग्रैमी पुरस्कार हासिल करने वाली पहली पाकिस्तानी महिला हैं।

इसे भी पढ़ें: Korea Open: भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे सिंधू और सेन, अमेरिका की लॉरेन लैम से होगी भिड़ंत

बहरहाल, यह साफ नहीं है कि आफताब ग्रैमी पुरस्कार पाने वाली पहली पाकिस्तानी कलाकार हैं या पहली पाकिस्तानी महिला हैं। अल्बम ‘वल्चर प्रिंस’ के ‘मोहब्बत’ गाने को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की 2021 की ग्रीष्मकालीन ‘प्लेलिस्ट’ में शामिल किया गया था। 64वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कारों का आयोजन रविवार रात लास वैगास में किया गया था।

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए