सपना तो पूरा हो गया, लेकिन.... प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर लौटे Arun Govil, इस बात को लेकर जाहिर की नाराजगी

By एकता | Jan 24, 2024

'रामायण' अभिनेता अरुण गोविल उन चुनिंदा हस्तियों में शामिल थे, जिन्हें अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आमंत्रित किया गया था। अभिनेता समारोह में हिस्सा लेने के लिए एक दिन पहले ही अयोध्या पहुंच गए थे। अरुण ने 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भाग भी लिया। लेकिन अब अयोध्या से लौटकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, अभिनेता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए थे, जो नहीं हो पाए। इस बात पर अरुण ने नाराजगी जाहिर की है।

इसे भी पढ़ें: Mid Week Eviction में घर से बाहर हुए Vicky Jain, चाहनेवालों को रास नहीं आ रहा Bigg Boss का ये फैसला

एक साक्षात्कार में अरुण गोविल ने कहा कि कि वह मशहूर धारावाहिक में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए पहली पसंद नहीं थे। उन्होंने कहा, 'मैंने शुरुआत में ही रामानंद सागर जी से कहा था कि मैं केवल भगवान राम का किरदार निभाना चाहता हूं... मुझे रिजेक्ट कर दिया गया और यह भूमिका किसी और को ऑफर की गई। लेकिन बाद में मुझे इस भूमिका के लिए वापस बुलाया गया।'

प्रमुख खबरें

JPSC Civil Services Exam में धांधली की गूंज, Supreme Court ने केंद्र और झारखंड सरकार को भेजा नोटिस

NIA Investigation या मौलिक अधिकार? म्यांमार केस में 180 दिन की Custody पर Delhi HC सुनाएगा फैसला

Kerala Police ने पत्नी का अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले पति को किया गिरफ्तार

द इन्फ्लुएंसर एजेंसी के नए एपिसोड में Be YouNick ने Santy Sharma पर कसा तंज, Santy कौन है? वाला सीन सोशल मीडिया पर वायरल