अरुण जेटली AIIMS में भर्ती, उपराष्ट्रपति नायडू ने डॉक्टरों से सेहत की ली जानकारी

By अभिनय आकाश | Aug 10, 2019

देश के कद्दावर नेता और देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली दिल्ली की एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। यह खबर आने के बाद देश के सबसे बड़े अस्पताल में दिग्गज नेता का हाल जानने के लिए नेताओं का तांता लग गया। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के बाद देश के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू आज सुबह अरुण जेटली से मुलाकात करने एम्स पहुंचे। उपराष्ट्रपति ने एम्स के डॉक्टरों से जेटली की सेहत के बारे में जानकारी ली।

बता दें कि शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को घबराहट और कमजोरी की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया गया था. एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों ने बाद में कहा कि उनकी जांच चल रही है और हालत स्थिर है। अरुण जेटली के एम्स में भर्ती होने की खबर आने के बाद राजनेता जेटली की सेहत का हाल जानने के लिए कल रात से ही एम्स पहुंचने लगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और बीजेपी के दूसरे बड़े नेताओं ने अस्पताल जाकर जेटली का हाल-चाल लिया।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत