अरुण जेटली ने संभाला वित्त मंत्रालय का प्रभार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2019

नयी दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली शुक्रवार से केन्द्रीय वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। जेटली अमेरिका में अपना इलाज करा कर पिछले ही सप्ताह लौटे हैं।

 

सूत्रों ने बताया कि प्रभार संभालने के बाद जेटली पुलवामा हमले पर चर्चा के लिए सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 37 जवान शहीद हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें: पुलवामा हमला: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक शुरू

 

जेटली की अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय का प्रभार रेल मंत्री पीयूष गोयल के पास था। लोकसभा चुनावों से पहले मौजूदा राजग सरकार का अंतरिम बजट गोयल ने ही पेश किया। सूचनाओं के मुताबिक, सॉफ्ट टिशू कैंसर का पता चलने पर जेटली 13 जनवरी को इलाज के लिए न्यूयॉर्क रवाना हुए थे। उसके बाद 23 जनवरी से गोयल अस्थाई रूप से वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे हैं।

 

प्रमुख खबरें

Apple ने भारत में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड, CEO टिम कुक बोले- प्रदर्शन से बहुत खुश हूं

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11

कुणाल घोष को काफी समय पहले पार्टी से हटा देना चाहिए, पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने साधा निशाना

भारत के खिलाफ शिकायत करने संयुक्त राष्ट्र पहुंचा पाकिस्तान, कर डाली इतनी सारी शिकायतें