देश को तोड़ने वाला है कांग्रेस का मैनिफेस्टो, नेहरू परिवार की गलतियों को बढ़ा रहे आगे: जेटली

By अनुराग गुप्ता | Apr 02, 2019

नई दिल्ली। कांग्रेस द्वारा जारी किए गए मैनिफेस्टो के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि यह देश को तोड़नेवाला एजेंडा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया कि जो वो वादे करते हैं उसे निभाते हैं। इस घोषणा पत्र में ऐसी बातें हैं जो देश को तोड़ने वाली हैं और देश की एकता के खिलाफ हैं। नेहरू-गांधी परिवार की जम्मू कश्मीर को लेकर जो ऐतिहासिक भूल थी, उस एजेंडा को ये आगे बढ़ा रहे हैं।

अरुण जेटली ने आगे कहा कि कांग्रेस का आज का नेतृत्व जिहादियों और माओवादियों के चंगुल में है। वो घोषणा पत्र में कह रहे हैं कि आईपीसी से सेक्शन 124-A हटा दिया जाएगा, देशद्रोह करना अब अपराध नहीं है। जो पार्टी ऐसी घोषणा करती है, वो एक भी वोट की हकदार नहीं है।

इसे भी पढ़ें: हिंदुओं के साथ आतंकवाद को जोड़ने के लिए शाह ने कांग्रेस को जमकर लताड़ा

प्रमुख खबरें

Mirzapur The Movie Teaser Out | कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की बड़े पर्दे पर वापसी, इस दिन होगी रिलीज़

Priyank Kharge का तीखा हमला, पूछा- RSS पर सवाल से क्यों तिलमिलाती है BJP?

Cooking Tips: Restaurant-Style भरवा शिमला मिर्च की ये Easy Recipe करें Try, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

महाराष्ट्र विधानसभा में शरिया कानून और बहुविवाह की वकालत करने वाली सना मलिक से कुछ सवाल