जेटली का पलटवार, कहा- UPA ने मिशन शक्ति को नहीं दी मंजूरी, अब थपथपा रही पीठ

By अंकित सिंह | Mar 27, 2019

भारत के उपग्रह भेदी मिसाइल परीक्षण की सफलता के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि आज देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। खासतौर से वैज्ञानिकों के लिए, जिन्होंने आज वो क्षमता प्राप्त की जो अभी तक विश्व में केवल 3 देशों के पास थी। उन्होंने कहा कि ये बहुत समय पहले से हमारे वैज्ञानिकों की इच्छा थी और उनका कहना था कि हमारे पास ये क्षमता है लेकिन उस समय की सरकार हमे ये करने की अनुमति नहीं देती थी। 

इसे भी पढ़ें: उपग्रह भेदी मिसाइल परीक्षण पर DRDO प्रमुख बोले, भारत के लिए बड़ी उपलब्धि

जेटली ने कहा कि आज जो अंतरिक्ष क्षेत्र की सफलता प्राप्त हुई है, सौ प्रतिशत भारतीय प्रयासों का नतीजा है। इसकी हर चीज का भारत में शोध हुआ और भारत में ही निर्माण हुआ। इस प्रकार की ताकत के साथ भारत की केवल शक्ति ही नहीं बढ़ेगी बल्कि इस क्षेत्र में शांति रखने की हमारी क्षमता भी बढ़ेगी यहां हम राष्ट्रीय सुरक्षा की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ विपक्षी दल कह रहें हैं कि अब क्यों किया है चुनाव के बाद करते।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी