क्‍या अरुण जेटली मृत्‍यु के बाद गए थे राहुल गांधी को धमकाने? कांग्रेस नेता का दावा, रोहन जेटली ने खोली पोल

By अंकित सिंह | Aug 02, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि सरकार ने अनुभवी राजनेता को कृषि कानूनों का विरोध करना बंद करने के लिए उन्हें धमकाने के लिए भेजा था। हालांकि, भाजपा नेता अरुण जेटली का अगस्त 2019 में निधन हो गया था। गौरतलब है कि तीनों कृषि कानूनों को केंद्र सरकार ने जून 2020 में अध्यादेश के रूप में लाया था। यह लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जेटली के निधन के लगभग एक साल बाद आया था।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी हर दिन एक नया झूठ और एक नया प्रोपेगेंडा लेकर आते हैं। मैं राहुल गांधी को याद दिलाना चाहता हूं कि अरुण जेटली का निधन 24 अगस्त 2019 को हुआ था और कृषि कानून क्रमशः 17 सितंबर 2025 और 20 सितंबर 2020 को लोकसभा और राज्यसभा में पारित किए गए थे। जब बिल आया, तब तक अरुण जेटली का निधन हो चुका था। राहुल गांधी को अरुण जेटली के परिवार, भाजपा और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

वहीं, राहुल गांधी की कृषि कानूनों को लेकर धमकी वाले दावे की अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली ने पोल खेली है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि राहुल गांधी अब दावा कर रहे हैं कि मेरे दिवंगत पिता अरुण जेटली ने उन्हें कृषि कानूनों को लेकर धमकाया था। मैं उन्हें याद दिला दूँ कि मेरे पिता का देहांत 2019 में हुआ था। कृषि कानून 2020 में पेश किए गए थे। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मेरे पिता का स्वभाव किसी को भी विरोधी विचार के लिए धमकाना नहीं था। 

इसे भी पढ़ें: 8 अगस्त को बिहार दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नीतीश कुमार के साथ करेंगे सीता मंदिर का शिलान्यास

उन्होंने कहा कि वह एक कट्टर लोकतांत्रिक व्यक्ति थे और हमेशा आम सहमति बनाने में विश्वास रखते थे। अगर कभी ऐसी स्थिति आती भी, जैसा कि राजनीति में अक्सर होता है, तो वह सभी के लिए एक पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान पर पहुँचने के लिए स्वतंत्र और खुली चर्चा का आह्वान करते थे। वह बस ऐसे ही थे और आज भी उनकी यही विरासत है।मैं राहुल गांधी की सराहना करता हूँ कि वे उन लोगों के बारे में बोलते समय सचेत रहें जो हमारे साथ नहीं हैं। उन्होंने मनोहर पर्रिकर जी के साथ भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की, उनके अंतिम दिनों का राजनीतिकरण किया, जो उतना ही घटिया था। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट