गंगा में प्रवाहित की गईं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की अस्थियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

वाराणसी। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अस्थियां उनके बेटे ने रविवार को गंगा में प्रवाहित की। जेटली का गत 24 अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। वह 66 साल के थे। 

इसे भी पढ़ें: अरुण जेटली की श्रद्धांजलि सभा: वेंकैया नायडू, अमित शाह सहित कई हस्तियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

नीचीबाग स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जेटली को श्रद्धांजलि दी। जेटली की अस्थियां उनके बेटे रोहन ने पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के साथ गंगा में प्रवाहित की। इस दौरान जेटली को सलामी गारद भी दिया गया।

प्रमुख खबरें

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला

India को 2022 में 111 अरब डॉलर से अधिक का प्रेषित धन मिला, दुनिया में सबसे ज्यादा : UN