By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2024
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मंत्रिमंडल ने प्रशासन के कामकाम को आसान बनाने के लिए दो नए जिले बनाने को स्वीकृति दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की एक बैठक में नए जिले बनाने का फैसला किया गया। मंत्रिमंडल ने लोअर सुबनसिरी से केयी पनयोर जिला और ईस्ट तथा वेस्ट कामेंग जिलों से बिचोम जिला बनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही इस पूर्वोत्तर राज्य में जिलों की संख्या बढ़कर अब 28 हो जाएगी।