कैब‍िनेट मंत्र‍ियों के साथ अयोध्‍या पहुंचे अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू, रामलला का किया दर्शन

By अंकित सिंह | Feb 06, 2024

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या राम मंदिर में पूजा की। रामलला के दर्शन के बाद अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने कहा कि हम यहां आकर धन्य और भावुक महसूस कर रहे हैं। यह हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है। आज के दिन मैं उन सभी लोगों को भी याद करता हूं जिन्होंने राम मंदिर के लिए संघर्ष किया और अपना बलिदान दिया। इससे पहले अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया गया। 

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर और प्रस्तावित मस्जिद मजबूत करेंगे धर्मनिरपेक्षता, INL ने आईयूएमएल नेता पर RSS के एजेंडे को आगे अपनाने का लगाया आरोप

यह पूछे जाने पर कि क्या अरुणाचल प्रदेश सरकार यहां अपनी इमारत बनाएगी, खांडू ने कहा, "हमने योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) को लिखा है और हम यहां अपनी इमारत बनाएंगे।" अधिक जानकारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

प्रमुख खबरें

योगी से अचानक मिलने आ गए चीन के दुश्मन, हिल गई दुनिया!

लद्दाख को लेकर सरकार ने अब क्या बड़ा फैसला ले लिया? अमित शाह ने X पर खुद पोस्ट कर दी ये धमाकेदार जानकारी

चीनी के स्टॉक पर नजर, सरकार ने अपने नोटिफिकेशन में क्या निर्देश दिए हैं?

अमेरिका ने तो ट्रेलर दिखाया, भारत पूरी पिक्चर दिखाने वाला है! 500 किलो के बंकर बस्टर बम की टेस्टिंग से कांप उठेगा पाकिस्तान