अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने किया दलाई लामा को भारत रत्न देने का समर्थन, केंद्र से करेंगे सिफारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2025

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है कि दलाई लामा को भारत रत्न प्रदान किया जाना चाहिए और वह तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु को भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिए जाने की सिफारिश करने के वास्ते केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे।

दलाई लामा को भारत रत्न दिए जाने के पक्ष में सांसदों के एक समूह के अभियान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह दलाई लामा ही थे जिन्होंने ‘नालंदा स्कूल ऑफ बुद्धिज्म’ का प्रचार और विस्तार किया।

खांडू ने कहा, ‘‘ आठवीं शताब्दी में नालंदा विश्वविद्यालय से कई गुरु तिब्बत गए। उस समय तिब्बत में ‘बोन’ धर्म था। ‘बोन’ धर्म और ‘बौद्ध’ धर्म के सम्मिश्रण से तिब्बती बौद्ध धर्म की अवधारणा का उदय हुआ और इस प्रकार बौद्ध धर्म पूरे तिब्बत में फैला।’’

उन्होंने कहा कि तिब्बती बौद्ध धर्म की अवधारणा हिमालय क्षेत्र में लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक फैली। चौदहवें दलाई लामा को 1959 में तिब्बत पर चीनी आक्रमण के बाद भारत भागने पर मजबूर होना पड़ा था। तब से वे अन्य निर्वासित तिब्बतियों के साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं।

प्रमुख खबरें

गुवाहाटी में भी होगा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का मैच, स्वदेश में नौ वनडे खेल सकते हैं रोहित कोहली

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग