Arunachal Pradesh : राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक की मौत पर शोक व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2023

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के. टी. परनायक और मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पूर्व विधायक यमसेन माटे की मौत पर रविवार को शोक प्रकट किया। अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के एक गांव में शनिवार को एक संदिग्ध उग्रवादी ने पूर्व विधायक माटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

तिरप जिले के राहो गांव में एक संदिग्ध उग्रवादी ने शनिवार को माटे की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वे किसी निजी काम के लिए वहां गए थे। अधिकारियों ने बताया कि जिला पुलिस ने असम राइफल्स के साथ मिलकर अपराधी की तलाश के लिए एक खोज अभियान शुरू किया है।

खांडू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मैं माटे की मृत्यु पर बेहद दुखी हूं और इस जघन्य घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और मैं आश्वस्त करता हूं कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ दृढ़ता से खड़ी है। विधानसभा अध्यक्ष पी.डी. सोना ने भी माटे की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। सोना ने एक बयान में घटना की निंदा की और व्यापक जांच की मांग की।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा