Arunachal Pradesh: विपक्ष पर PM Modi का वार, बोले- गाली देने वालों कान खोलकर सुन लो...

By अंकित सिंह | Mar 09, 2024

पीएम मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया जहां उन्होंने ईटानगर में सेला टनल का उद्घाटन किया और 10,000 करोड़ रुपये की उन्नति योजना की शुरुआत की। लोगों को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री ने उन परियोजनाओं को सूचीबद्ध किया जो उनकी सरकार ने पूर्वोत्तर राज्य में शुरू की हैं। पीएम ने अपने काम पर प्रकाश डालते हुए कहा, "मैं किसी क्षेत्र के लिए यह देखकर काम नहीं करता कि उसकी संसद में कितनी सीटें हैं। मैं इसलिए काम करता हूं क्योंकि आप मेरा परिवार हैं।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के इन प्रयासों के बीच कांग्रेस और INDI गठबंधन क्या कर रहे हैं, ये आप अच्छी तरह जानते हैं। अतीत में जब हमारे बॉर्डर पर इन्हें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना चाहिए था, उस समय कांग्रेस की सरकारें घोटाले करने में व्यस्त थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारी सीमा को, हमारी सीमा के गांवों को अविकसित रखकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही थी। अपनी ही सेना को कमजोर रखना, अपने ही लोगों को सुविधा और समृद्धि से वंचित रखना ही कांग्रेस के कार्य करने का तरीका है। यही उनकी नीति है, यही उनकी रीति है।

इसे भी पढ़ें: Kaziranga National Park | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में सफारी का आनंद लिया, हाथियों को खाना खिलाया, एक सींग वाले गैंडे भी दिखे

उन्होंने कहा कि आज विकास के अनेक कामों में नॉर्थ ईस्ट, हमारा अरुणाचल पूरे देश में टॉप कर रहा है। आज जैसे सुरज की किरणें यहां पहले आती हैं, वैसे ही विकास के काम भी यहां सबसे पहले होने लगे हैं। मोदी ने कहा कि 2019 में मुझे सेला टनल का शिलान्यास करने का अवसर मिला था। आज इसका लोकार्पण हुआ है। 2019 में ही डोनी पोलो एयरपोर्ट का भी मैंने शिलान्यास किया था। आज ये एयरपोर्ट शानदार सेवाएं दे रहे हैं। मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी क्या होती है, ये आपको अरुणाचल में आकर साफ दिखता है। पूरा नॉर्थ ईस्ट देख रहा है कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

Suvendu Adhikari का Jhargram दौरा, कालाझोरिया में लोढ़ा-सबर समुदाय को देंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

M Jagadesh Kumar ने कहा, सिर्फ डिग्री देने तक सीमित न रहें उच्च शिक्षण संस्थान

eMudhra ने SSL और TLS सर्टिफिकेट कारोबार छोड़ा, शेयर 20 प्रतिशत टूटा

Jaisalmer में Great Indian Bustard क्षेत्र के पास दो चूना पत्थर खनन परियोजनाओं को मिली मंजूरी की सिफारिश