Delhi Politics । सड़क पर AAP, भाजपा दफ्तर की ओर किया कूच, Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर लगाया ऑपरेशन झाड़ू चलाने का आरोप

By एकता | May 19, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं। आतिशी, संजय सिंह, राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के अन्य नेता भी केजरीवाल के साथ भाजपा दफ्तर की ओर कूच कर रहे हैं। भाजपा दफ्तर की ओर बढ़ने से पहले केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर आप को खत्म करने के लिए 'ऑपरेशन झाड़ू' चलाने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: Bibhav Kumar की गिरफ्तार के खिलाफ सड़क पर उतरकर Arvind Kejriwal का प्रदर्शन, Swati Maliwal ने कसा तंज

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, 'जिस तरह के काम हमने दिल्ली और पंजाब में किए हैं, 75 सालों में इस देश के लोगों ने कभी नहीं देखे, दिल्ली और पंजाब में हमने सरकारी स्कूल ठीक करने शुरू कर दिए, गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी। ये पीएम मोदी नहीं कर पा रहे तो उन्होंने तय किया कि इन्हें रोको और गिरफ्तार कर लो, अब हम महिलाओं को हजार-हजार रुपये देने जा रहे हैं, AAP एक विचार है। इसके नेताओं को तो गिरफ्तार कर लोगे, इसके विचार को कैसे गिरफ्तार करोगे?' अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'पिछले 2 साल से इन्होंने(भाजपा) हमारे नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। इन्होंने मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया, कल मेरे PA तक को गिरफ्तार कर लिया। मैं प्रधानमंत्री को कहना चाहता हूं कि आप एक-एक करके गिरफ्तार कर रहे हैं, आज हम सब साथ ही आ रहे हैं आप गिरफ्तार कर लो, हम डरने वाले नहीं है।'

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर साधा निशाना, जमशेदपुर की जनता को PM Modi ने याद दिलाई अपनी गारंटियां

दिल्ली सीएम ने कहा, 'हम जब से सरकार में आए हैं, तब से BJP वाले हम पर घोटालों के आरोप लगा रहे हैं। अब इन्होंने कोई शराब घोटाले का आरोप लगा दिया। अब जनता इनसे पूछ रही है कि अगर कोई घोटाला हुआ है तो पैसा कहां है? ये लोग ख़ुद सुप्रीम कोर्ट में कहते हैं कि अभी तक कोई पैसा नहीं मिला। इन्होंने फर्जी केस बनाकर हमारे नेताओं को गिरफ़्तार किया।' उन्होंने आगे कहा, 'पंजाब चुनाव से 3 दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अबोहर की रैली में कहा था कि अरविंद केजरीवाल एक खलिस्तानी आतंकवादी है, Khalistan बना कर वहाँ का प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। जब हम ऐसी वाहियात बात प्रधानमंत्री के मुँह से सुनते हैं तो दया आती है। अभी देखना 10 दिन में ये कैसी-कैसी मनगढ़त- झूठी बातें लेकर आयेंगे, आप बस सतर्क रहना।'

केजरीवाल ने कहा, 'आप एक केजरीवाल को गिरफ़्तार करोगे तो मेरी भारत मां की कोख से हज़ार केजरीवाल पैदा होंगे। मैं पूरे देश में जाता हूं, जहां लोग कहते हैं कि आपने दिल्ली और पंजाब के स्कूलों को बेहतरीन बना दिया है। आपने बिजली और पानी की व्यवस्था बढ़िया कर दी। मोदी जी, हमारी पार्टी एक विचार बन चुकी है और आप हमारे नेताओं को तो गिरफ़्तार कर सकते हो लेकिन विचार को क़ैद नहीं कर सकते हैं।'

प्रमुख खबरें

Nepal Flood में मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हुई, नेपाल और तिब्बत में 3000 लोग लापता

जिस Manjit Kaur को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, वह करीब 7 हफ्ते की प्रेग्नेंट थी! मौत के बाद खुला बड़ा राज

Sensex की 7 दिग्गज कंपनियों का Market Cap 1.13 लाख करोड़ घटा, Airtel और Reliance को सर्वाधिक नुकसान

Awarapan 2 की सफलता के बीच Emraan Hashmi हुए Swine Flu का शिकार, टला बेंगलुरु का मेगा इवेंट