CBI हिरासत में Arvind Kejriwal पढ़ेंगे भगवद गीता और खाएंगे घर का बना खाना, कोर्ट ने कुछ रियायतों को किया स्वीकार

By रेनू तिवारी | Jun 27, 2024

शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जांच एजेंसी को केजरीवाल की हिरासत देते हुए हिरासत अवधि के दौरान कुछ रियायतों के उनके अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया। हिरासत के दौरान केजरीवाल को अपना चश्मा रखने, निर्धारित दवा लेने, घर का बना खाना खाने, भगवद गीता की एक प्रति रखने और रोजाना एक घंटे अपनी पत्नी और रिश्तेदारों से मिलने की अनुमति होगी।

केजरीवाल को 29 जून को शाम 7 बजे तक अदालत में पेश किया जाएगा।केजरीवाल, जो पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में हैं, को बुधवार को सीबीआई ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu: जहरीली शराब त्रासदी को लेकर अन्नाद्रमुक नेताओं का अनशन शुरू

आपको बता दे कि  आम आदमी पार्टी (आप) अपने संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में बृहस्पतिवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी। ‘आप’ के महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भाजपा की आलोचना की और कहा कि वे अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित आबाकारी नीति घोटाले की जांच के सिलसिले में बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रख सकती हैं। अठारहवीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में मुर्मू का यह पहला संबोधन होगा।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी