अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के क्षेत्र में किसानों से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी की पंजाब इकाई के संयोजक भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब में कुछ किसानों से मुलाकात की। पार्टी द्वारा शुक्रवार को जारी किसानों से मुलाकात के संक्षिप्त वीडियो में केजरीवाल और मान सरसों के खेत में रखी चारपाई पर बैठे दिख रहे हैं और कुछ किसानों से बात कर रहे हैं। मान वीडियो में किसानों से पूछते सुने जा सकते हैं कि क्या उन्हें गन्ना फसल का भुगतान मिला है और किसान कह रहे हैं कि उनका बकाया अभी तक नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी को गुजरात के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज

आप ने एक दिन पहले ‘जनता चुनेगी अपना मुख्यमंत्री’ अभियान शुरू किया और कहा कि लोगों की पसंद के आधार पर मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा तय किया जाएगा। केजरीवाल को वीडियो में किसानों से दिल्ली में स्कूलों और अस्पतालों के बारे में पूछते भी सुना जा सकता है। फिर वह किसानों से पूछ रहे हैं कि क्या उनके इलाके में कोई सरकारी स्कूल है, जिस पर बुजुर्ग किसान कहता है कि स्कूल में केवल पांच शिक्षक हैं, जबकि 12 शिक्षक चाहिए। केजरीवाल उनसे कह रहे हैं कि अगर आप सत्ता में आती है तो दिल्ली की तरह सरकारी स्कूलों की हालत सुधारेगी।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश