गुजरात में अरविंद केजरीवाल ने किया मुफ्त बिजली का ऐलान, बोले- यह भगवान का प्रसाद है

By अंकित सिंह | Jul 21, 2022

आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार वहां खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। इस साल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। इन सबके बीच आज अरविंद केजरीवाल गुजरात के सूरत पहुंचे थे जहां उन्होंने हर परिवार को 300 मिनट मुफ्त बिजली देने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि फ्री में बिजली देना तो भगवान का प्रसाद है। अपने बयान में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 1 जुलाई से हमने पंजाब में बिजली फ्री की है, लोग चाहते हैं कि गुजरात में भी बिजली फ्री हो जाए। जो हमने दिल्ली और पंजाब में किया है वही गुजरात में करेंगे।

इसे भी पढ़ें: संसद के सदस्य हैं भारत के दो पूर्व दिग्गज क्रिकेटर, मैदान से लेकर कमेंट्री बॉक्स तक... दोनों के बीच रहती है स्पेशल बॉन्डिंग

भाजपा पर हमला करते हुए केजरीवाल ने यह भी कह दिया कि उन्होंने कहा था कि 15 लाख देंगे, फिर कहा चुनावी जुमला था। वह कहते हैं लेकिन हम गारंटी देते हैं। उन्होंने कहा कि हम अगर काम ना करें तो आगे हमें वोट नहीं देना। उन्होंने कहा कि ये लोग कहते हैं "मंत्रियों की बिजली फ़्री होगी, जनता की नहीं।" मैं कहता हूं "अगर मंत्रियों की बिजली फ़्री होगी, तो जनता की भी बिजली फ़्री होगी।" केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले फ्री बिजली का विरोध करते हैं। मैंने दिल्ली में भाजपा वालों को विकल्प दे दिया है कि जिन-जिन को फ्री बिजली नहीं चाहिए, वो लिख कर दें, उन्हें हम फ्री बिजली नहीं देंगे। जनता को फ़्री बिजली मिलती रहेगी, कोई दाम नहीं बढ़ाया गया है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत