Delhi Election 2025 Voting: बीच चुनाव दिल्ली के लोगों से अरविंद केजरीवाल ने कर दी अपील, मेरी सभी लोगों से विनती है...

By अभिनय आकाश | Feb 05, 2025

आप के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के सभी लोगों से विनती करना चाहूंगा कि सब लोग वोट डालने के लिए निकलें और अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें। दिल्ली के विकास के लिए सभी लोग वोट डालें ऐसी ही मेरी सभी लोगों से विनती है... जाहिर तौर पर जो काम करेगा उन्हीं को जनता वोट देगी। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के अन्य अज्ञात सदस्यों के खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर अदालत के निर्देश के बाद दर्ज की गई है और यह यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता के बारे में केजरीवाल की हालिया टिप्पणी और हरियाणा सरकार के खिलाफ उनके आरोपों से संबंधित है। केजरीवाल के खिलाफ कुरूक्षेत्र के शाहाबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जगमोहन मनचंदा नाम के शख्स ने केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(ए) और 299 के तहत मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: 70 सीटों पर कल होगी वोटिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उन्होंने कहा था कि भाजपा अराजकता फैलाने के लिए दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में "जहर" मिलाना चाहती है ताकि लोगों की मौत के लिए आप को दोषी ठहराया जा सके। इस मामले पर बीजेपी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने केजरीवाल को दो नोटिस भी जारी किए थे।

प्रमुख खबरें

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस