Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी ने भगवंत मान को बना दिया 'स्टार'! जानिए कैसे बदली AAP राजनीति?

By अभिनय आकाश | Apr 08, 2024

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अब आम आदमी पार्टी (आप) के स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आएंगे। आज से वे पड़ोसी राज्य हरियाणा समेत अलग-अलग राज्यों में जाएंगे और आप उम्मीदवारों के पक्ष में रैलियां और रोड शो करेंगे। इसको लेकर पार्टी आलाकमान ने तैयारी कर ली है। इसके अलावा कुछ अन्य नेता भी उनके साथ रहेंगे। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. दुर्गेश पाठक भी शामिल हैं। ये दौरा पूरे एक महीने तक चलेगा। इसके साथ ही वे पंजाब के विधायकों और मंत्रियों के साथ छोटी-छोटी बैठकें कर चुनावी रणनीति भी बना रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Amritpal Singh News: पंजाब में अरेस्ट की गई अमृतपाल की मां, जानिए क्या है पूरा मामला

क्या है चुनावी कार्यक्रम?

सीएम भगवंत मान अब हरियाणा से गुजरात जाएंगे। मान इंडिया ब्लॉक प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगे। 8 अप्रैल को सीएम का कुरूक्षेत्र में कार्यक्रम है। यहां वे पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। 12 और 13 अप्रैल को दिल्ली में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम 16 और 17 अप्रैल को गुजरात में होगा। गुजरात में पार्टी उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल होंगे। इसके अलावा उनका असम जाने का भी कार्यक्रम है।

इसे भी पढ़ें: इसलिए BJP ने पंजाब में अकाली दल को कर दिया बाय-बाय, हाई-प्रोफाइल लोगों को शामिल कराने की तैयारी

सरकारी हेलीकॉप्टर का नहीं करेंगे इस्तेमाल

यह बात भी सामने आई है कि सीएम भगवंत मान चुनाव प्रचार के कार या हवाई जहाज़ से दूसरे राज्य में जाते समय अपने सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करेंगे। पार्टी ने इसकी तैयारी कर ली है। हालांकि सीएम भगवंत मान सभी राज्यों का एक बार दौरा कर चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के जेल जाने के बाद अब वह स्टार प्रचारक हैं।


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।