केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को मेरे और AAP के बीच चयन करने को कहा: अलका लांबा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2019

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी की चांदनी चौक से विधायक अल्का लाम्बा ने शनिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके (अल्का) और पार्टी में से किसी एक को चुनने को कहा है। विधायक ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि ‘वह ऐसे समय में पार्टी को बांट रहे हैं, जब उसे एकजुट रहना चाहिए।’’ 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का आरोप, केजरीवाल सरकार ने बिजली वितरण कंपनियों को पहुंचाया लाभ

लांबा ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में कहा कि कार्यकर्ता या तो पार्टी को चुनें या विधायक अल्का लांबा को।’’बैठक में में चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। हालांकि, पार्टी ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लांबा पिछले काफी समय से पार्टी से कथित तौर पर नाराज चल रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Cream vs Moisturizer: विंटर में ड्राई स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं या क्रीम, कौन हैं सबसे बेहतरीन?

महाराष्ट्र: मंत्री पंकजा मुंडे के PA अनंत गरजे गिरफ्तार, SIT को सौंपा जाएगा

दिल्ली से लंदन, वहां से जर्मनी...संसद के शीतकालीन सत्र के बीच राहुल की यात्रा, बीजेपी ने बताया विदेशी नायक

Jammu Kashmir: कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट, पर्यटकों को बर्फबारी की उम्मीद