Ram Mandir चंदा विवाद पर सियासी घमासान, Arvind Kejriwal ने PM Modi से पूछा- दोषियों को सज़ा कब?

By अभिनय आकाश | Jul 06, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि "चोरी और ज़मीन के घोटालों" में कथित तौर पर शामिल लोगों को क्यों बचाया जा रहा है। उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री के एक सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने BJP नेता नितिन नवीन की सादगी की तारीफ़ की थी। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर आप प्रमुख ने प्रधानमंत्री के पोस्ट का ज़िक्र करते हुए लिखा, नितिन जी के बारे में जानकारी देने के लिए धन्यवाद। प्रधानमंत्री जी, पूरा देश यह जानना चाहता है कि श्री राम मंदिर में चोरी, ज़मीन घोटाले और निर्माण कार्य में कमीशन खाने में शामिल लोगों को क्यों बचाया जा रहा है? उन्हें सख़्त सज़ा कब मिलेगी?

इसे भी पढ़ें: VHP के Alok Kumar की विपक्ष को चुनौती, Ayodhya Case पर सबूत पेश करें

नबीन पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, आप कौन हैं?"

यह लखनऊ में भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में नितिन नबीन के भाषण के जवाब में था, जहां उन्होंने कहा था, आज मैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव और केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि हिंदू धर्म को इतना कमजोर न समझें कि लोग आपकी बयानबाजी में आ जाएं।

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले