केजरीवाल ने भाजपा पर किया प्रहार, मोदी-शाह को बताया तानाशाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2019

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटें हासिल कर मोदी शाह की ‘‘तानाशाही’’ को खत्म करेगी। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि अगर भाजपा जीतेगी तो वह चुनाव खत्म करने का ‘षड्यंत्र’ करेगी। जवाब में भाजपा ने कहा है कि मुख्यमंत्री को तो रहने दें, संविधान की जरा भी जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति ऐसे बयान नहीं दे सकता। रविवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का शासन उसी तरह का है, जैसा कि हिटलर के समय था।


यह भी पढ़ें: सरकार गिराने के संबंध में कांग्रेस-JD(S) के आरोप में कोई सचाई नहीं: येदियुरप्पा

 

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हाल में एक रैली में कहा था कि अगर भाजपा 2019 में जीतेगी तो वे 50 साल तक सत्ता में रहेंगे। केजरीवाल के हवाले से पार्टी के बयान में कहा गया है, ‘‘यह भाजपा की योजना का हिस्सा है। जर्मनी में जैसा हिटलर ने किया भाजपा भी संविधान को बदलने की योजना बना रही है और चुनाव कराने की प्रणाली को भी खत्म कर देगी। मोदी फिर सत्ता में आए तो भाजपा संविधान बदल देगी और लोकतंत्र तथा चुनाव प्रणाली को एकसाथ खत्म कर देगी।’’ पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को तो रहने दें, संविधान की थोड़ी भी जानकारी रखने वाला इस तरह की बात नहीं करता।’’ 

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह