अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक साजिश, बोले- जनता जवाब देगी

By अंकित सिंह | Mar 28, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में ईडी की हिरासत के अंत में राउज़ एवेन्यू कोर्ट में में लाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश है और लोग इसका जवाब देंगे। दरअसल, केजरीवाल से एलजी विनय सक्सेना के उस बयान पर सवाल पूछा गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जेल से सरकार नहीं चल सकती। इन सब के बीच अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका गुरुवार को हाई कोर्ट ने खारिज कर दी। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि इस पहलू में न्यायिक हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform