Arvind Kejriwal का दावा, अमित शाह ने करवाया उनपर हमला, Naresh Balyan की गिरफ्तारी पर भी उठाए सवाल

By एकता | Dec 01, 2024

अरविंद केजरीवाल पर शनिवार रात मालवीय नगर में पद यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने तरल पदार्थ फेंका। इस घटना पर आम आदमी पार्टी ने राजनीति शुरू कर दी है। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने दावा किया है कि अमित शाह ने उनपर यह हमला कराया है क्योंकि उन्होंने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया था।

दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में पूर्व सीएम ने कहा, 'मैंने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया तो अमित शाह ने कल मुझपर ही हमला करा दिया।' उन्होंने कहा कि मुझ पर तरल पदार्थ फेंका गया, यह हानिरहित था, लेकिन यह हानिकारक हो सकता था। पिछले 35 दिन में मुझ पर हुआ यह तीसरा हमला है।'

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया

केजरीवाल ने ‘आप’ विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी की भी आलोचना की, जिन्होंने पहले गैंगस्टरों द्वारा जबरन वसूली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। केजरीवाल ने कहा, 'कल हमारे एक विधायक को गिरफ्तार किया गया। उसका (नरेश बाल्यान) कसूर यह था कि वह बदमाशों का शिकार हुए। उन्हें एक से दो साल पहले बदमाशों से फिरौती और धमकियों के लिए कॉल आए थे। उन्होंने इसकी कई शिकायतें दिल्ली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया और कल उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया।'

पूर्व सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर यह संदेश देने का भी आरोप लगाया कि अपराधियों के बजाय शिकायतकर्ताओं को ही गिरफ्तारी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'नरेश बाल्यान को गिरफ्तार कर अमित शाह ने दो संदेश दिए। एक अगर कोई गैंगस्टर की शिकायत करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरा गैंगस्टरों को भी संदेश दिया है कि अमित शाह उनकी सुरक्षा करेंगे, उन्हें कुछ नहीं होने देंगे।'

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Politics । सीएम पर सस्पेंस बरकरार, Eknath Shinde ले सकते हैं बड़ा फैसला

केजरीवाल ने अमित शाह को चैलेंज करते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो दिल्ली के गैंगस्टरों और गुंडों को गिरफ्तार करके दिखाइये। महिलाओं के साथ बलात्कार करने वालों को गिरफ्तार करके दिखाइये। आखिर में उन्होंने गृह मंत्री से सवाल किया कि मुझपर हमला कराकर और मेरे विधायक को गिरफ्तार करके क्या दिल्ली के लोग सुरक्षित हो जायेंगे? इसी के साथ उन्होंने दिल्ली के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए असली अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत