Delhi Excise Policy Case| आज खत्म हो रही है Arvind Kejriwal की ED रिमांड, कोर्ट में होगी पेशी

By रितिका कमठान | Mar 28, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्त में है। ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद चरण केजरीवाल जेल में बंद है। प्रवर्तन निदेशालय को मिली अरविंद केजरीवाल की रिमांड आज 28 मार्च को खत्म हो रही है। ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय की टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहुल एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी।

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पेशी और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के एसीपी और एसएचओ के जिम्मे है। वहीं अगर कार्यकर्ता प्रदर्शन करते दिखेंगे तो उन्हें हिरासत में लिया जाएगा। बता दें कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वाहनों की भी चैकिंग की जा रही है। नई दिल्ली में जाने वाले सभी वाहनों की चैकिंग होगी उसके बाद ही उन्हें एंट्री करने की अनुमति होगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पेशी और आप पार्टी के विरोध को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राऊज एवेन्यू कोर्ट, बीजेपी हेडक्वार्टर, एलजी हाउस, प्रधानमंत्री आवास, गृहमंत्री आवास और बीजेपी अध्यक्ष के आवास के आसापास सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।

हाई कोर्ट ने केजरीवाल को नहीं मिली राहत

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई में याचिका दायर की थी जहां से उन्हें राहत नहीं मिली है। हाई कोर्ट ने ईडी से 2 अप्रैल तक जवाब मांगा है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के बाद अपना फैसला दिया। 

प्रमुख खबरें

चेन्नई की Puzhal Central Jail से भागे दो कैदी दोबारा गिरफ्तार, लापरवाही पर 7 कर्मी सस्पेंड

Lucknow Cafe Owner Death Case में मॉडल Shradha Dubey समेत 3 आरोपी 10 दिन की जेल भेजे गए

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय