सरकारी सेवाओं की Home Delivery... ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार’ योजना को Arvind Kejriwal ने दिखाई हरी झंडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2023

लुधियाना (पंजाब)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को उनके घरों तक नागरिक-केंद्रित सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से रविवार को ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार’ योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत लोगों को जन्म, विवाह, मृत्य, आय, निवास, जाति, ग्रामीण क्षेत्र, सीमा क्षेत्र, पिछड़ा वर्ग, पेंशन के प्रमाणपत्र जारी करने, बिजली बिल के भुगतान और भूमि सीमांकन समेत 43 सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इसे भी पढ़ें: PM Modi लॉन्च करेंगे Viksit Bharat 2047, युवाओं के लिए खुलेंगे रास्ते

उन्होंने कहा कि 43 सरकारी सेवाएं लोगों को उनके घरों तक मुहैया करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को हेल्पलाइन नंबर 1076 पर संपर्क करना होगा। ‘आप’ नेता ने कहा कि लोग अपनी सुविधा के अनुसार काम की जानकारी देकर सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार ने 2018 में यह सेवा शुरू की थी।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट