Arvind Kejriwal ने ईडी की हिरासत में रहते हुए दिया पहला आदेश, जल संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में रहकर सरकार चलाने के दौरान अपना पहला निर्देश देते हुए जल मंत्री आतिशी को शहर के कुछ इलाकों में पानी एवं सीवर से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए कहा।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार कर लिया था। एक अदालत ने शुक्रवार को ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक को 28 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था।

आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आने वाले गर्मी के महीनों से पहले जल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए उन क्षेत्रों में पानी के पर्याप्त टैंकर भेजने का भी निर्देश दिया जहां पानी की कमी है।

मंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने इस संबंध में मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों को निर्देश जारी करने के लिए कहा है। आतिशी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर उन्होंने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की मदद लेने का भी सुझाव दिया और उम्मीद है कि वह पूरी मदद करेंगे।

प्रमुख खबरें

Bihar Flood Alert: Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले गए, नेपाल में बाढ़ के बाद सतर्कता

बच्चों के लिए विपुल साहित्य की रचना समय की जरूरत: रघुनंदन शर्मा

आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? क्या Taxpayers, PF, ESIC वाले इसके पात्र होंगे?

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?