ओमीक्रोन से लड़ाई के लिए केजरीवाल सरकार तैयार, मुख्यमंत्री बोले- ऑक्सीजन का पूरा इंतजाम है

By अनुराग गुप्ता | Dec 23, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ओमीक्रोन को लेकर आपात बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने बताया कि आज मैंने विभिन्न विभागों के साथ ओमिक्रोन पर एक बैठक की। उन्होंने कहा कि ओमीक्रोन में मौतें काफी कम होती है लेकिन फैलता काफी तेजी के साथ है। हमने अपनी टेस्टिंग क्षमता 3 लाख टेस्ट प्रतिदिन तक बनाई है। कोविड की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में सबसे ज्यादा 26-27 हज़ार मामले प्रतिदिन दर्ज़ किए गए। इस बार हम एक लाख मामले प्रतिदिन से निपटने के लिए तैयार हैं। 

इसे भी पढ़ें: बाइडेन ने कोविड से बचने के लिए फरमान नहीं सुनाए, आग्रह का रुख अपनाया 

उन्होंने कहा कि पिछली बार हमारे पास ऑक्सीजन को लाने के लिए ट्रक नहीं थे। इसीलिए हमने 15 ट्रक का इंतजाम किया है, ताकि ऑक्सीजन लाई जा सके। क्योंकि पिछली बार केंद्र सरकार ने दूसरे राज्यों से हमारे लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की थी।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच