भाजपा और कांग्रेस में पक रही है खिचड़ी: अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2019

नयी दिल्ली। आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतंकवाद पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूख की तारीफ से जुड़े कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के एक कथित बयान का हवाला देते हुये कहा है कि कांग्रेस और भाजपा में कुछ खिचड़ी पक रही है। आतंकवाद पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तुलना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रुख को सख्त बताने वाले दीक्षित के कथित बयान के हवाले से केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा ‘‘शीला जी का ये बयान वाक़ई चौंकाने वाला है। भाजपा और कांग्रेस में कुछ तो खिचड़ी पक रही है।’’

इसे भी पढ़ें: शीला दीक्षित ने मोदी को बताया मनमोहन से बेहतर PM, बाद में लिया यू-टर्न

दीक्षित ने इसका खंडन करते हुये ट्वीट कर कहा, ‘‘मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। साक्षात्कार में मैंने कहा था कि कुछ लोगों को ऐसा लगता होगा है कि आतंकवाद पर मोदी ज्यादा सख्त हैं लेकिन मुझे लगता है कि यह महज चुनावी हथकंडा है।’’

प्रमुख खबरें

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित