'अरविंद केजरीवाल शेर हैं, वह ना टूटेंगे और ना मोदी के सामने झुकेंगे', Haryana में BJP पर जमकर बरसीं सुनीता केजरीवाल

By अंकित सिंह | Aug 04, 2024

हरियाणा में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी राज्य में अपने दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। पार्टी की ओर से इसको लेकर अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोहना में एक जनसभा को संबोधित किया। सुनिता केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि क्या कोई और पार्टी है जिसने सरकारी स्कूलों, अस्पतालों की हालत सुधारी हो, मुहल्ला क्लिनिक बनाये हों, मुफ्त बिजली दी हो? उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश में ऐसे सभी विकास कार्य केवल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब और दिल्ली में भी गारंटी दी थी और वहां काम हो रहा है। अब केजरीवाल ने हरियाणा की जनता को भी पांच गारंटी दी हैं। प्रदेश के सभी घरों में 24 घंटे और मुफ़्त बिजली दी जाएगी। सभी गांवों में मोहल्ला क्लिनिक बना कर लोगों का मुफ़्त इलाज किया जाएगा। हरियाणा के सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा, जहां बेहतरीन शिक्षा मिलेगी। हरियाणा की माताओं-बहनों को मुफ़्त बस सफ़र की सुविधा दी जाएगी। हर बेरोज़गार युवा को रोज़गार दिया जाएगा।  

उन्होंने लोगों से कहा कि आपके बेटे ने दिल्ली और पंजाब को बदल दिया है। मोदी से जनता का हित और उनका काम देखा नहीं गया और उन्होंने हरियाणा के लाल - अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करा दिया। लेकिन हरियाणा वाले मोदी के इस अन्याय का बदला लेंगे और केजरीवाल के साथ हुए अन्याय का बदला लेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ने हरियाणा के लोगों को चुनौती दी है कि मैंने आपके बेटे को जेल में डाल दिया है, अब जो करना है कर लो। क्या आप लोग यह अन्याय सहेंगे? मैं नरेंद्र मोदी को बता दूं कि अरविंद केजरीवाल शेर हैं और वह आपके सामने ना टूटेंगे और ना ही झुकेंगे।

इसे भी पढ़ें: Asha Kiran Shelter Home case: 'केजरीवाल शीश महल में रह रहे हैं...', कांग्रेस ने AAP सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी हरियाणा के लाल हैं। हरियाणा का यह लाल दिल्ली का मुख्यमंत्री बना और देश की राजनीति को बदलकर रख दिया। केजरीवाल जी ने Zero से शुरुआत की है। उन्होंने अपनी पार्टी बनाई और दिल्ली में पहली बार चुनाव लड़ा और पहली बार में ही दिल्ली की जनता ने उन्हें अपना मुख्यमंत्री चुन लिया।

प्रमुख खबरें

Flydubai Flight में हमले के बाद विमान में यात्रियों और क्रू के बीच आखिर क्या हुआ था?

NetApp के लिए भारत एशिया में सबसे तेजी से बढ़ता बाजार, CEO George Kurian ने बताया

Flydubai विमान में सह-पायलट के हमले के बाद स्मित मच्छार ने कैसे बचाई यात्रियों की जान

मुश्किल क्षेत्रों की Natural Gas मूल्य सीमा बढ़कर 9.89 डॉलर प्रति इकाई हुई