दिल्ली MCD चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल ने जारी की 10 गारंटियां, कूड़े का पहाड़ खत्म करने समेत की ये गारंटी

By रितिका कमठान | Nov 11, 2022

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 11 नवंबर को 'केजरीवाल की 10 गारंटी' की घोषणा कर दी है। 'केजरीवाल की 10 गारंटी' की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली को अब सुंदर बनाया जाएगा। यहां तीनों कूड़े के पहाड़ खत्म होंगे। भ्रष्टाचार से भी निगम को मुक्ति मिलेगी। दिल्ली में वर्षों से मौजूद पार्किंग की समस्या से भी जनता को निजात मिलेगी।

दिल्ली बनेगी सुंदर

तीन कूड़े के पहाड़ होंने खत्म

भ्रष्टाचार मुक्त निगम होगी

पार्किंग की समस्सा से मिलेगी निजात

आवारा पशुओं से मुक्त होगी दिल्ली

नगर निगम की गलियों का होगा कायाकल्प

स्कूल और अस्पताल में होंगी बेहतर सुविधाएं

पार्कों का होगा सौंदर्यिकरण

कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के

व्यापारियों की लाइसेंस प्रक्रिया होगी आसान

रेहड़ी-पटरी को वैनिंग जोन बनाएंगे, भ्रष्टाचार से मुक्त होगा

गारंटी जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष पर भी निशाना साधा है। कहा कि हम अपने बात पर कायम रहते है। हम जो कहते हैं वही करते है। उन्होंने कहा कि हम फेवीकॉल के जोड़ की तरह हैं जो टूटते नहीं है। उन्होंने अन्य पार्टियों का जिक्र करते हुए कहा कि अन्य पार्टी वालों की नियम में खोट होती है। ये वचन पत्र जारी करते हैं मगर काम नहीं करना चाहते।

घोषणाएं करते हुए उन्होंने भाजपा पर भी वार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद भष्ट्राचार में लिप्त रहते हैं वो सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को जेल भेजने में जुटे रहते है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली से कूड़े का पहाड़ खत्म होगा। हर गली से कचरा साफ होगा। 

सात दिसंबर को आएंगे परिणाम

दिल्ली की 250 नगर निगम की सीटों पर 4 दिसंबर को चुनाव होंगे जबकि नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गया है। दिल्ली में 104 सीटें पुरुषों के लिए रिजर्व है जबकि 104 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व है। वहीं, 42 सीट एससी के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली एमसीडी पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। इस बार एमसीडी चुनाव कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच है। नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है। 4 दिसंबर को चुनाव होंगे। वही 7 दिसंबर को मतगणना होगी। वर्तमान की बात करें तो 272 एमसीडी सीटों पर भाजपा 181 के साथ सत्ता में है। आम आदमी पार्टी के पास 48 सीट, कांग्रेस के पास 30 और अन्य के खाते में 11 सीट है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर