By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले डॉक्टर हितेश गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की और एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी के आईपी एक्सटेंशन इलाके में स्थित गुप्ता के घर गए और उनके बलिदान व सेवा के लिये दिल्ली के लोगों की तरफ से कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्ता की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हम हर संभव तरीके से उनकी मदद का प्रयास करेंगे।” गुप्ता का नवंबर 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद निधन हो गया था। वह कड़कड़डूमा में दिल्ली सरकार की डिस्पेंसरी में काम कर रहे थे।