Delhi Fire: अग्निकांड पीड़ितों से मिले अरविंद केजरीवाल, अनुग्रह राशि ऐलान, बोले- फैक्ट्री मालिक के खिलाफ होगी कार्रवाई

By अंकित सिंह | Feb 16, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अलीपुर में उस स्थान का जायजा लिया जहां कल आग लग गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। अरविंद केजरीवाल ने अलीपुर फैक्टरी में आग की घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि 11 लोगों की मौत हो गई है और 4 घायल हो गए हैं। पीड़ितों के परिवारों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं उन्हें 2 लाख रुपये और मामूली चोटों वाले लोगों को 20,000 रुपये दिए जाएंगे। आग में जली आसपास की दुकानों और घरों के भी नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Delhi liquor scam: अरविंद केजरीवाल को ED का छठा समन, पूछताछ के लिए 19 फरवरी को बुलाया

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा कि अलीपुर के दयालपुर बाजार में स्थित फैक्टरी से 11 लोगों के झुलसे हुए शव बरामद किए गए। इस फैक्टरी में रसायनों को रखने के लिये भी गोदाम है। फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लगी और जल्द यह एक नशा मुक्ति केंद्र और आठ दुकानों सहित आस-पास की इमारतों में फैल गई। डीएफएस अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 22 गाड़ियों को घटनास्थल गया। उन्होंने बताया कि रात नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और फैक्टरी परिसर से 11 लोगों के झुलसे हुए शव बरामद किये गये।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई