Satyendar Jain से अस्पताल में जाकर Arvind Kejriwal ने की मुलाकात, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अस्पताल में भर्ती पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन से मुलाकात की और उन्हें बहादुर व्यक्ति तथा नायक बताया। पिछले साल मई में धनशोधन के एक मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में बंद जैन को उच्चतम न्यायालय ने चिकित्सा आधार पर पिछले शुक्रवार को छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी। पार्टी सूत्रों ने बताया था कि पिछले बृहस्पतिवार को चक्कर आने के कारण जेल में गिर जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत