अरविंद केजरीवाल ने इलेक्शन कमीशन से की मुलाकात, BJP के खिलाफ 3000 पन्नों के दिए सबूत

By अंकित सिंह | Dec 11, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने चुनाव आयोग पहुंचे थे। केजरीवाल ने बीजेपी पर वोटर लिस्ट से वोट काटने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आज हमने चुनाव आयोग से मुलाकात की और उनके सामने 3000 पन्नों के सबूत सौंपे कि कैसे बीजेपी दिल्ली के लोगों के वोट काटने की साजिश कर रही है। गरीबों, अनुसूचित जाति और दलितों के वोट काटे जा रहे हैं। एक वोट का महत्व आप भली-भांति जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal का बड़ा बयान, Delhi Elections के लिए Congress के साथ नहीं होगा गठबंधन

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विधानसभाओं में हज़ारों मतदाताओं के नाम काटने की आवेदन चुनाव आयोग को दी हैं। चुनाव आयोग ने भी इन आवेदन पर चोरी-छिपे काम करना शुरू कर दिया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने हमारी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एक्शन लेने का आश्वासन दिया है।प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा और पार्टी नेता जैस्मीन शाह शामिल थे। बैठक को सफल बताते हुए आप सुप्रीमो ने त्वरित कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग का आभार व्यक्त किया। अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कथित मतदाता विलोपन एक विवादास्पद मुद्दा बन गया है। 

प्रमुख खबरें

ऐसी जिंदगी से मौत अच्छी, ईरान के खौफ से समुंदर कूद रहे US सैनिक

Hariyali Teej 2026: शिव-पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक पर्व ‘हरियाली तीज’

आराध्या बच्चन फेक न्यूज मामले में High Court ने पूछा क्या परिवार का सरनेम और साख ट्रेडमार्क है?

Hariyali Teej 2026: महिलाओं का उत्सव है हरियाली तीज