केजरीवाल ने की PM मोदी से मुलाकात, दिल्ली हिंसा और कोरोना वायरस पर हुई बात

By अनुराग गुप्ता | Mar 03, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिल्ली हिंसा से संबंधित मुद्दों और कोरोना वायरस की तैयारी पर चर्चा की। केजरीवाल ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। मैंने प्रधानमंत्री जी से मिलने का समय मांगा था। इस चर्चा के दौरान मैंने प्रधानमंत्री से दिल्ली के विकास में सहयोग की मांग की है।

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री मोदी की यह मुलाकात संसद भवन में ऐसे समय पर हुई जब दिल्ली हिंसा का मुद्दों जोरो-शोरो से उठाया जा रहा है। इस हिंसा में अबतक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 200 से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा सांसद का आरोप, कांग्रेस सदस्य ने मुझे बोलने से रोकने की कोशिश की

मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से कहा कि दिल्ली हिंसा के लिए जो भी लोग दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही हमने कोरोना वायरस पर मिलकर काम करने के विषय पर चर्चा की।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल