केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना से रविवार को इनकार किया।

केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “दिल्ली में कोई गठबंधन नहीं होगा।” ‘आप’ और कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं। दोनों दलों ने इस साल की शुरुआत में दिल्ली में लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ा था, लेकिन किसी भी सीट पर गठबंधन को जीत नहीं मिली थी और सभी सात सीट भाजपा ने जीती थीं। अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ‘आप’ और कांग्रेस के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत