Punjab में AAP बनाम Congress के बीच बोले अरविंद केजरीवाल, हम I.N.D.I.A. गठबंधन के लिए प्रतिबद्ध

By अंकित सिंह | Sep 29, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी I.N.D.I.A ब्लॉक के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन वह पंजाब में उनकी सरकार को ड्रग कार्टेल के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं रोकेगी। I.N.D.I.A के घटक दल कांग्रेस के नेता सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, "पंजाब में भगवंत मान सरकार नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके खिलाफ लड़ाई में, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह बड़ा या छोटा हो।" 

इसे भी पढ़ें: सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर पंजाब में AAP बनाम Congress, इंडिया गठबंधन का क्या होगा?

पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। खैरा की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने कहा कि उन्हें अभी मामले की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है क्योंकि वह बेंगलुरु से सीधे छत्तीसगढ़ आए हैं। उन्होंने कहा, मैं इसका ब्योरा लूंगा। लेकिन मामला कुछ भी हो, अगर कोई अन्याय करता है तो वह ज्यादा दिन तक टिकता नहीं है। अगर कोई हमारे साथ अन्याय करेगा, तो हम अन्याय सहने वालों में से नहीं हैं।  कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल से भी मुलाकात की और मामले में उनसे हस्तक्षेप की मांग की। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राजिंदर कौर भट्टल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने खैरा का समर्थन किया और राजनीतिक प्रतिशोध में कथित तौर पर शामिल होने के लिए ‘आप’ सरकार पर निशाना साधा।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन