अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में कहा, कांग्रेस से कोई बड़ा नेता आपका वोट मांगने नहीं आया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2023

जालंधर। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी समेत दिल्ली से कोई भी बड़ा नेता यहां वोट मांगने नहीं आया। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि आपलोगों ने 60 साल तक कांग्रेस को वोट दिया। उन्होंने कहा कि वह उनसे सिर्फ ग्यारह महीने के लिए आप को वोट देने के लिए कह रहे हैं। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि यदि उन्हें उनकी पार्टी का काम पसंद नहीं आया, तो 2024 के आम चुनाव में पार्टी को वोट न दें।

इसे भी पढ़ें: पाक सेना प्रमुख के परिवार से जुड़ी निजी जानकारी हासिल करने के मामले में आपराधिक कार्रवाई

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को आपके वोट की जरूरत नहीं है और वे आपका वोट मांगने नहीं आए। अगर कोई वोट नहीं मांग रहा है तो आप उसे वोट क्यों देते हैं... क्या राहुल गांधी आए हैं।’’ केजरीवाल ने कहा कि 10 साल में आप लोगों के प्यार की वजह से आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप का इतिहास लिखा जाएगा, जब केंद्र में आप की सरकार बनेगी तो पूछा जाएगा कि पहला सांसद कौन था। पहले सांसद भगवंत मान थे और उसके बाद जालंधर से एक सांसद लोकसभा जाएंगे। इतना अच्छा काम होगा कि अगले साल पंजाब से 13 (लोकसभा) सांसद चुने जाएंगे।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर