Arvind Kejriwal बोले- पार्टियां एक-दूसरे से लड़ना बंद करें, विकास के लिए मिलकर करना चाहिए काम

By अंकित सिंह | Aug 25, 2023

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश तभी प्रगति कर सकता है जब सभी पार्टियां एक-दूसरे से लड़ना बंद करें और इसके विकास के लिए काम करें। पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में नवनिर्मित सड़कों, गलियों और नालियों का उद्घाटन करने के बाद केजरीवाल ने कहा कि पार्टियों को केवल चुनाव के दौरान एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "एक बार चुनाव खत्म हो जाएं तो सभी को हाथ मिलाना चाहिए। भारत में बहुत प्रतिभा है। आइए हम सब हाथ मिलाएं और देश को आगे ले जाएं।" मुख्यमंत्री ने विकासपुरी के ओम विहार फेज 5 में करीब 31 करोड़ रुपये से बनी पांच सड़कों, 206 गलियों और 512 नालियों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोग विपक्षी दलों की सबसे गंदी राजनीति के शिकार हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने 5 नए मोहल्ला क्लीनिक खोले, कहा- किसी को लोगों का काम नहीं रोकने देंगे

मैं धर्म-जाति के नाम पर वोट नहीं मांगता

भाजपा पर निशना साधते हुए उन्होंने कहा कि चाहे वे कितनी भी राजनीति कर लें, हम बहुत काम करेंगे। हम उनसे नहीं लड़ेंगे। मैं एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति हूं और बस काम करना जानता हूं। मैं आपके लिए काम करके ही आपसे वोट मांगूंगा। उन्होंने कहा कि मैं आम परिवार से आता हूं। आम घरों में क्या समस्या है, मैं समझता हूँ। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जितनी पार्टियां आती है, धर्म-जाति के नाम पर लड़ाई झगड़ा कर वोट मांगती है। मैं धर्म-जाति के नाम पर वोट नहीं मांगता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम गलियां बनाते हैं, वहां सभी धर्मों के लोग रहते हैं। हम स्कूल बनाते हैं वहां सभी धर्मों के लोग पढ़ते हैं। हम नेता नहीं है, हम सिर्फ़ देश का विकास करने आये हैं।

प्रमुख खबरें

72nd National Film Awards 2026: बेस्ट एक्ट्रेस Yami Gautam, बेस्ट एक्टर कौन? विजेताओं की लिस्ट में Randeep Hooda का भी नाम शामिल

NCP-SCP Merger Rumors: सुप्रिया सुले ने NDA में शामिल होने की अटकलों को नकारा, कहा- कोई Proposal नहीं मिला

Bombay High Court ने रद्द की Ramesh Mhatre की Bail, 18 मामलों का हवाला देते हुए 19 जुलाई तक Surrender का आदेश

Ahmedabad Firecracker Blast: अवैध फैक्ट्री में धमाके से दहला शहर, 8 की मौत और कई घायल