पानी के बढ़े हुए बिल के खिलाफ Delhi में AAP का प्रदर्शन, Arvind Kejriwal बोले- ‘इंडिया’ गठबंधन को वोट दें ताकि आपकी आवाज संसद में सुनी जा सके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2024

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के लोगों से लोकसभा चुनावों में ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की, ताकि उनकी आवाज संसद में सुनी जा सके और पानी का बढ़ा हुआ बिल माफ कर दिया जाए। राष्ट्रीय राजधानी में पानी के बढ़े हुए बिल के खिलाफ यहां आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सरकार चलाने के लिए उन्हें ‘नोबेल पुरस्कार’ दिया जाना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘आप सरकार आपकी सरकार है। अगर भाजपा सत्ता में होती तो पानी की आपूर्ति रोक देती। जिन लोगों को लगता है कि आपको पानी का बिल बढ़ा हुआ आया है तो आपको उसका भुगतान करने की जरूरत नहीं है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हमने पानी के बिल में सुधार करने की योजना बनाई। भाजपा के लोगों ने उप राज्यपाल के जरिए योजना बंद करा दी। अधिकारी सचमुच परेशान हैं और कह रहे हैं कि योजना को मंत्रिमंडल में लाने पर उन्हें निलंबित करने की धमकी दी गई है।’’

इसे भी पढ़ें: लोग चाहते हैं कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें, Ajit Pawar ने कहा- 400 सीट जीतने के लिए मिलकर काम करेंगे

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली सरकार की कई योजनाएं रोक दी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और उप राज्यपाल दिल्ली की जनता को परेशान कर रहे हैं। लेकिन दिल्ली का बेटा होने के नाते मैं आपका काम करवा रहा हूं क्योंकि मेरा नोबेल पुरस्कार आप लोग हैं।’’ मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि वह बढ़े हुए पानी के बिलों के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू करेंगे।

प्रमुख खबरें

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा

CM Vishnu Deo Sai ने रायपुर में 1100 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Indian Air Force के आधिकारिक गीत का इतिहास, अंग्रेजी में लिखकर हुआ था हिंदी अनुवाद