By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 10, 2026
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन को रोकने के लिए मध्य दिल्ली में लगाई गई “आपातकाल से भी बदतर” सुरक्षा पाबंदियों और पार्टी के शीर्ष नेताओं को हिरासत में लिए जाने को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। केजरीवाल ने कहा कि “कॉकरोच” को गिरफ्तार करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिखा दिया कि वह डरे हुए हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “यह आपातकाल से भी बदतर स्थिति है।