Arvind Kejriwal ने मणिपुर के मुख्यमंत्री से की बात, दिल्ली के चार छात्रों को वापस लाया जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उन्होंने मणिपुर के अपने समकक्ष एन बीरेन सिंह से राष्ट्रीय राजधानी के चार छात्रों को वापस लाने के संबंध में बात की, जो हिंसा प्रभावित राज्य में फंसे हुए हैं। केजरीवाल ने कहा कि सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि छात्रों को हर जरूरी मदद मुहैया कराई जाएगी। गौरतलब है कि मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के कदम को लेकर पिछले हफ्ते राज्य में हिंसक झड़पें हुईं। इस कदम का विरोध कर रहे नगा और कुकी आदिवासियों द्वारा तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद हिंसक झड़पें हुईं। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के चार छात्र मणिपुर में हैं और उन्हें मंगलवार को वापस लाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस