केवल 5 मिनट लूंगा... फिर कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने ऐसा क्या कहा? जज बोले- क्या आप लिखित में दे सकते हैं

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2024

अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में आज अपना बयान दिया। केजरीवाल ने कहा कि ये मामला पिछले 2 वर्षों से चल रहा था। ईडी के अफसर काफी सौहार्द पूर्ण ढंग से व्यवहार कर रहे हैं। उन्हें उनके कोई शिकायत नहीं है। किसी भी कोर्ट ने दोषी नहीं ठहराया है। केजरीवाल ने अदालत में बोलते हुए सवाल उठाया कि मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया। 31 हजार पन्नों का डाक्यूमेंट सीबीआई ने कोर्ट के सामने रखा है। चार लोगों ने अपने बयानों में मेरा नाम लिया हुआ है।  उस ग्राउंड पर मुझे अरेस्ट किया गया। ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने बीच में टोका तो केजरीवाल ने कहा कि पांच मिनट और लूंगा।  मुझे बोलने दिया जाए। 

इसे भी पढ़ें: भारत में आरोपों के आधार पर इस्तीफा देने का प्रावधान नहीं, केजरीवाल के CM पद छोड़ने को लेकर बोले गोपाल राय

केजरीवाल ने कहा कि शरद रेड्डी ने 9 स्टेटमेंट दिए हैं। लेकिन एक में भी मेरा नाम नहीं है। जिन लोगों की  बात ईडी कर रही है उनमें से चार लोगों ने सिर्फ मेरा नाम लिया है, बाकियों ने नहीं। केजरीवाल ने कहा कि हमें रिमांड का सामना करने में कोई दिक्कत नहीं है। इसके साथ ही अरविंद फार्मा का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी कॉपी भी हम लेकर आए हैं। ईडी ने सारा ताना-बाना आम आदमी पार्टी की छवि को कलंकित करने के लिए किया है। 

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform