अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया दिल्ली सरकार का डेंगू निरोधक अभियान, बढ़ रहे हैं मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2020

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपने आवास पर ‘रूका हुआ पानी’ हटाकर दिल्ली सरकार का दस दिवसीय डेंगू निरोधक अभियान आरंभ किया। इस अभियान के तहत दिल्ली में मच्छर जनित इस रोग की रोकथाम पर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया, ‘‘ माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर रूके हुए साफ पानी को हटाकर डेंगू निरोधक अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल की तरह इस बार भी दिल्लीवासी इस पहल को सफल बनाने और डेंगू को हराने के लिए साथ आयेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: CM अमरिंदर ने AAP पर साधा निशाना, कहा- कोविड-19 को लेकर अफवाहों पर चुप है पार्टी

इसीलिए 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान में शामिल होना ज़रूरी है-अपने परिवार को डेंगू से बचाकर रखने के लिए।’’ केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर डेंगू के खिलाफ जंग की शुरुआत कर दी है, अगले 10 हफ़्ते तक चलने वाले इस महाअभियान में आज पहले रविवार को मैंने भी अपने घर में जमा साफ़ पानी को बदला और मच्छर पैदा होने की सम्भावना को खत्म किया। ’’ छह सितबर को शुरू हुआ अभियान हर रविवार को जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा