Delhi Assembly Elections 2025 । झुग्गी वालों को कीड़े-मकोड़े समझती है, BJP पर Arvind Kejriwal ने साधा निशाना

By एकता | Jan 12, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को दिल्ली के शकूर बस्ती की एक झुग्गी बस्ती में पहुंचे। यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर भाजपा सत्ता में आई तो वह दिल्ली की सभी झुग्गी-बस्तियों को ध्वस्त कर देगी।

पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भाजपा पर झुग्गीवासियों के कल्याण की बजाय भूमि अधिग्रहण को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। उन्होंने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, 'भाजपा वाले झुग्गी वालों को कीड़े-मकोड़े समझते हैं। दिल्ली चुनाव नज़दीक आते ही ये झुग्गीवासियों के घर में सो रहे हैं। बीजेपी को चुनाव से पहले झुग्गीवासियों का वोट और चुनाव के बाद इनकी ज़मीन चाहिए।'

केजरीवाल ने भाजपा की ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ योजना की भी आलोचना की। उन्होंने अमित शाह पर झुग्गीवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'बीजेपी कहती है कि ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’, लेकिन ये नहीं बता रहे कि जहां झुग्गी, वहां इनके दोस्त और बिल्डर्स के मकान है। पूरी दुनिया जानती है कि इनका एक ही दोस्त है, अपने दोस्त को देने के लिए इनकी झुग्गीवालों की ज़मीन पर बुरी नज़र है।'

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections 2025 । चुनाव लड़ने के लिए चाहिए चंदा, CM Atishi ने दिल्ली की जनता से की ये अपील

केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की योजना झुग्गीवासियों की आवासीय जरूरतों को पूरा किए बिना उनके कब्जे वाली जमीन पर कब्जा करने की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'वे (भाजपा) सभी झुग्गी-झोपड़ियों को ध्वस्त कर देंगे और वहां रहने वाले लोगों की कोई चिंता किए बिना जमीन का अधिग्रहण कर लेंगे।'

केजरीवाल के साथ आप के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन भी थे, जो शकूर बस्ती निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार हैं। जैन 2013, 2015 और 2020 में जीतने के बाद चौथी बार इस सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत