भ्रष्टाचार के खिलाफ Modi Govt की लड़ाई ‘नौटंकी’, Rohtak में Arvind Kejriwal ने साधा बीजेपी पर निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2023

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को ‘नौटंकी’ करार दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिन पर गलत कार्य करने का आरोप लगाती है, उन्हें पार्टी में शामिल होने पर मंत्री पद से सम्मानित करती है।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah ने Nitish Kumar पर कसा तंज, कहा- पलटूराम ने PM बनने के लिए किया जनादेश के साथ खिलवाड़

‘आप’ नेता ने कहा, ‘‘कौन भ्रष्ट है? भ्रष्ट वे नहीं हैं, जिन्हें ईडी पकड़ती है और सलाखों के पीछे भेज देती है। भ्रष्ट वे हैं जो ईडी के डर से भाजपा में शामिल हो जाते हैं। जिन्हें ईडी पकड़ती है लेकिन वे भाजपा में शामिल नहीं होते वे कट्टर ईमानदार हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि आज नहीं तो कल वे बाहर आ जाएंगे।’’

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Elections: BJP ने जारी की पांचवी लिस्ट, वसुंधरा समर्थकों का टिकट कटा, 15 उम्मीदवारों को मिली जगह

केजरीवाल ने कहा, ‘‘लेकिन जो बेइमानी में संलिप्त हैं वे जानते हैं कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो पूरी जिंदगी कारागार में बितानी होगी, इसलिए तुरंत भाजपा में शामिल हो जाते हैं। इसलिए समझिए कि कौन भ्रष्ट है और कौन ईमानदार है।’’ ईडी ने हाल में केजरीवाल को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में पूछताछ और धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर