Arvind Kejriwal की आज फिर होगी कोर्ट में पेशी, Tihar Jail में जाने की संभावना

By रितिका कमठान | Apr 01, 2024

शराब नीति मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज 1 अप्रैल को फिर से राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाना है। अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय को मिली हिरासत आज खत्म होने वाली है।

प्रवर्तन निदेशालय ने बीते बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई में केजरीवाल की सात दिन की हिरासत के लिए अनुरोध किया था। हालांकि राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 1 अप्रैल को 11 बजे अदालत में पेश करने के निर्देश दिए थे। ईडी ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।

अरविंद केजरीवाल की रिमांड को राउज एवेन्यू कोर्ट ने चार दिन के लिए बढ़ाने के निर्देश दिए थे। कोर्ट में जांच एजेंसी के वकील ने बताया है कि अरविंद केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस मामले से संबंधित कुछ अन्य लोगों का मुख्यमंत्री के साथ सामना करवाया जाना बाकी है। ऐसे में एजेंसी ने और अधिक रिमांड मांगने पर विचार किया है। यह भी जानकारी सामने आई है कि अरविंद केजरीवाल के परिसर से कि मार्च को तलाशी के दौरान जो डिजिटल उपकरण जब्त किए गए थे उनसे अब तक कोई डेटा नहीं रिकवर हुआ है।

प्रमुख खबरें

Kanya Pujan Outfit Ideas: कन्या पूजन में बेटी को क्या पहनाएं? इन 4 ड्रेस से मिलेगा प्यारा ट्रेडिशनल लुक

Climate Change से भारतीय खेती को झटका, 2030 तक अनुकूलन के लिए 56 लाख करोड़ की दरकार

राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा किए 2 करोड़ रुपये, कोर्ट ने दिया मध्यस्थता का सुझाव और पासपोर्ट जारी करने का आदेश

Gold Import 27% घटने से Trade Deficit पर घटेगा दबाव, 19.27 अरब डॉलर पर आया आयात