CM केजरीवाल गुजरात दौरे पर, सोमनाथ मंदिर में दर्शन के बाद कारोबारियों से करेंगे संवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2022

अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात के अपने तीसरे दौरे में मंगलवार को सोमनाथ मंदिर में प्रार्थना करेंगे और राजकोट में व्यापारियों के साथ संवाद करेंगे। गुजरात में इस साल चुनाव होने हैं। आम आदमी आदमी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल सोमवार शाम को गुजरात पहुंचे। वह राज्य के गीर सोमनाथ में भगवान सोमनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और इसके बाद राजकोट शहर में कारोबारियों के साथ संवाद करेंगे। इस महीने अहमदाबाद और सूरत के दौरे के बाद उनका ध्यान अब सौराष्ट्र क्षेत्र पर केंद्रित है। राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से करीब 50 सीट इसी क्षेत्र से हैं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत