आर्यन खान केस का गवाह धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार, पुणे में हिरासत में लिया गया

By निधि अविनाश | Oct 28, 2021

पुणे शहर की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में स्वतंत्र गवाह किरण गोसावी को गिरफ्तार किया है।आर्यन खान के साथ उसकी सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद गोसावी इनकंपनीडो में चले गए थे और उनपर ड्रग्स के भंडाफोड़ के दौरान कई सवाल भी उठाए गए थे। 

इसे भी पढ़ें: बॉम्बे हाई कोर्ट में जारी रहेगी आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई

2018 के धोखाधड़ी मामले में पुणे पुलिस द्वारा उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने के बाद किरण गोसावी उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें महाराष्ट्र में खतरा महसूस हो रहा है। पुणे पुलिस के कमिश्नर ने इस बात की पुष्टि की है। किरण गोसावी को साल 2018 में  धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया गया है। फरार होने के बाद से पुणे पुलिस ने उसे वांटेड घोषित कर दिया था। वहीं किरण गोसावी ने गुहार लगाते हुए अपील की है कि, कम से कम एक मंत्री या महाराष्ट्र से विपक्ष का कोई भी नेता उसके साथ मदद के लिए साथ खड़ा रहे। 

प्रमुख खबरें

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा